मोतिहारी। केसरिया प्रखंड में दी एडमिशन केयर सेंटर बैरिया, मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के डायरेक्टर मोहम्मद तबरेज खान ने किया। प्रखंड के शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर मोहम्मद तबरेज खान ने कहां कि बीस वर्षों से छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए प्रेरित करने का साकारात्मक परिणाम मिल रहा है। व्यावसायिक कोर्स जैसे बीएससी नर्सिंग,बी फार्मा जीएनएम, एएनएम बी टेक, एमटेक, बीसीए आदि में नामांकन करवा कर जीवन को मुकाम तक पहुंचाया हूं।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के बेनीपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार गुप्ता, ग्रामीण मंजय कुमार पासवान, सोनू कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, डॉक्टर अजीत कुमार एवं भगवान राम और गांव के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे । मंच का संचालन उच्च विद्यालय बाला कोठी के शिक्षक श्री अरविंद कुमार एवं सहायक संचालन उच्च विद्यालय बाला कोठी के शिक्षक श्री रंजीत पासवान उपस्थित केसरिया थे।


0 टिप्पणियाँ